
प्रियंका के लिए निक कितने स्पेशल हैं इसका सबूत एक बार फिर देखने को मिला है। पीसी अपनी उंगली में निक की पहनाई सगाई की अंगूठी तो पहनती ही हैं, हाल ही में उन्होंने गले में भी निक के नाम के पहले अक्षर 'N' का पेंडेंट पहना।
इस गोल्ड लेयर्ड नेकलेस में दो चेन थीं। इसमें से एक में 'N' पेंडेंट था। प्रियंका के नेकलेस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। खासतौर से उनके पेंडेंट को लेकर फैन्स जमकर तारीफ करते दिखे।
बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने ऐक्ट्रेस के बर्थडे पर सगाई कर ली थी। इसके बाद मुंबई में प्रियंका के घर दोनों की रोका रस्म हुई थी, जिसने दुनिया के सामने इनके रिश्ते पर ऑफिशल मुहर लगा दी थी। माना जा रहा है कि यह कपल अगले साल शादी के बंधन में बंधेगा।
Source : navbharattimes[dot]indiatimes[dot]com
No comments:
Post a Comment