Monday, August 20, 2018

इंगेजमेंट के दूसरे दिन निक के साथ खास जगह पहुंचींं प्रियंका
इस वीकेंड फैन्स की नजरें देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पर टिकी रहीं। शुक्रवार से ही प्रियंका और निक की सगाई की बातें हो रही थीं। इसके बाद शनिवार को सगाई की खूबसूरत तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर एंट्री मारी और फैन्स के दिलों की घंटियां बजने लगीं। रोके की रस्म के बाद प्रियंका ने अपने करीबियों के लिए पार्टी भी रखी थी जिसमें वह खूब मस्ती करती नजर आईं।

इसके बाद प्रियंका और निक एक अनाथालय पहुंचे और वहां बच्चों के साथ समय बिताया। सोमवार अनाथालय में बच्ची के साथ डांस करते हुए प्रियंका का विडियो खूब वायरल हुआ। जब प्रियंका ने बच्चों के लिए परफॉर्म किया तो निक कैसे पीछे हटते? निक ने अपना एक मशहूर गाना बच्चों के लिए गाया। जब निक यह गाना गा रहे थे तो पीसी की नजरें उनसे हटाए नहीं हट रही थीं। प्रियंका ने खुद यह विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आप भी देखिए, बच्चों ने कैसे निक के गाने को एंजॉय किया:


इससे पहले सोशल मीडिया पर प्रियंका के डांस का विडियो भी खूब वायरल हो रहा था।



   
  • इंगेजमेंट के दूसरे दिन निक के साथ खास जगह पहुंचींं प्रियंका

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 18 अगस्त को इंगेजमेंट करके सारे कयासों पर फुलस्टॉप लगा दिया है। सुबह रोका शाम को शानदार पार्टी करने के बाद प्रियंका और निक कुछ करीबी लोगों के साथ एक खास जगह पहुंचे। यहां देखें तस्वीरें... (All Pics Courtesy: Yogen Shah)

  • इंगेजमेंट के दूसरे दिन निक के साथ खास जगह पहुंचींं प्रियंका

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंगेजमेंट के दूसरे दिन मुंबई के एक अनाथालय पहुंचे। साथ में उनके कुछ करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स भी थे।

  • इंगेजमेंट के दूसरे दिन निक के साथ खास जगह पहुंचींं प्रियंका

    प्रियंका और निक एक गाड़ी में थे। वहीं उनकी मॉम मधु चोपड़ा फैमिली मेंबर्स के साथ थीं।

  • इंगेजमेंट के दूसरे दिन निक के साथ खास जगह पहुंचींं प्रियंका

    निक के परिवार के लोग भी प्रियंका के परिवार के साथ बच्चों से मिलने पहुंचे। निक के मॉम-डैड अलग गाड़ी में एक-साथ पहुंचे।

  • इंगेजमेंट के दूसरे दिन निक के साथ खास जगह पहुंचींं प्रियंका

    निक की मॉम रोका सेरिमनी और इंगेजमेंट पार्टी दोनों में ही इंडियन विअर में नजर आई थीं। रोका में उन्होंने सूट पहना था और पार्टी में साड़ी। होने वाली बहू के साथ वह भी अनाथालय पहुंची।

  • इंगेजमेंट के दूसरे दिन निक के साथ खास जगह पहुंचींं प्रियंका

    रोका होते ही निक जोनस और प्रियंका ने अपनी सगाई की खुशखबरी इंस्टाग्राम पर दी थी।

  • इंगेजमेंट के दूसरे दिन निक के साथ खास जगह पहुंचींं प्रियंका

    बता दें कि रोका होने के बाद से प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वैसे अनाथालय जाकर बच्चों के साथ समय बिताने के लिए प्रियंका का यह कदम तारीफ के काबिल है।


Source : navbharattimes[dot]indiatimes[dot]com

No comments:

Post a Comment