Monday, August 13, 2018

निक संग एंगेजमेंट की घोषणा करेंगी प्रियंका चोपड़ा
अपने कथित बॉयफ्रेंड निक जोनस संग रिश्तों को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में रहने वाली बॉलिवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निक संग अपने रिश्तों की ऑफिशल अनाउंसमेंट कर सकती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा अपने फैमिली मेंबर्स के साथ ही क्लोज फ्रेंड्स के लिए 18 अगस्त को एक पार्टी होस्ट करने वाली हैं और इसी दिन प्रियंका, निक जोनस संग अपनी एंगेजमेंट की आधिकारिक घोषणा करेंगी।

रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि प्रियंका ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को पहले ही मेसेज भेजकर 18 अगस्त को होने वाली पार्टी में शामिल होने का न्योता भेज दिया है। ऐक्ट्रेस के करीबी लोगों की मानें तो इसी दिन प्रियंका अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में ऑफिशली सबको बताएंगी। हालांकि यह पार्टी कहां होगी इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।
on cam priyanka chopra removes her engagement ring
On cam: Priyanka Chopra removes her engagement ring
Loading
X
हालांकि प्रियंका चोपड़ा के हाथों में एंगेजमेंट रिंग होने की बात काफी समय से चल रही है और जब भी वह एयरपोर्ट पर या फिर मीडिया के सामने आती हैं तो इस रिंग को छिपाती हुई दिख जाती हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि 18 अगस्त को एंगेजमेंट की ऑफिशल अनाउंसमेंट के बाद प्रियंका को ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
priyanka chopra spotted at mumbai airport without engagement ring
कहां गई प्रियंका चोपड़ा की एंगेजमेंट रिंग?
Loading
X

Source : navbharattimes[dot]indiatimes[dot]com

No comments:

Post a Comment