We are honoured and exceptionally excited to have the one and only @iamnagarjuna doing an extremely “special” role… https://t.co/7H03FGV1qO
— Karan Johar (@karanjohar) 1531726236000
करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नागार्जुन की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के कैप्शन में करण ने लिखा है, 'हम बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहे हैं और साथ ही बहुत उत्साहित भी हैं। नागार्जुन हमारी फिल्म में एक स्पेशल रोल कर रहे हैं। आपके इस प्यार और बेहतरीन ऊर्जा के लिए धन्यवाद सर।' इस तस्वीर में नागार्जुन के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी नजर आ रहे हैं।
देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलिवुड ऐक्टर-सिंगर निक जोनस के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ में देखा भी गया है। इस बीच प्रियंका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिनमें वह जमकर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए प्रियंका की दिलकश तस्वीरें और जानिए क्या है पूरा माजरा... (Pictures Credit: Twitter (@PriyankaFC_Peru)
प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलिवुड फिल्म ‘Isn’t It Romantic’ की शूटिंग न्यूयॉर्क में कर रही हैं। प्रियंका की ये तस्वीरें इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान की हैं।
प्रियंका ने अपनी हॉलिवुड फिल्म ‘Isn’t It Romantic’ के गाने के लिए न्यूयॉर्क की सड़कों पर जमकर डांस किया। इस दौरान फिल्म के बाकी कलाकार भी प्रियंका के साथ मौजूद थे।
पिंक ड्रेस में प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। प्रियंका के फैंस इसे अपने अकाउंट्स से शेयर कर रहे हैं।
प्रियंका ने बॉलिवुड से निकल कर हॉलिवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। ‘Isn’t It Romantic’ के अलावा प्रियंका हॉलिवुड फिल्म 'A kid like jake' में भी नजर आएंगी।
प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वॉन्टिको' में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। इस सीरीज में ऐक्टिंग के लिए उनको काफी तारीफें भी मिली हैं। इसके अलावा प्रियंका हॉलिवुड फिल्म 'बेवॉच' में नजर आ चुकी हैं।
पिछले काफी दिनों से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि प्रियंका निक जोनस को डेट कर रही हैं। कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा भी गया है। उनके कथित रिलेशनशिप के चर्चे 2017 से हैं, जब वे मेट गाला में एकसाथ दिखाई दिए थे।
प्रियंका ने एक मैगजीन को निक और उनके रीसेंट इंडिया ट्रिप के बारे में बात करते हुए बताया, 'हम एक-दूसरे को जान रहे हैं और मुझे लगता है कि उनके लिए यह बहुत अच्छा अनुभव रहा।' प्रियंका बोलीं, 'जैसा कि उन्होंने बताया, मुझे लगता है उन्होंने बहुत एंजॉय किया।
एक डेली में छपी रिपोर्ट के अनुसार, निक जोनास ने प्रियंका के स्पेशल दिन के लिए स्पेशल प्लान बनाया है। उन्होंने प्रियंका के लिए एक रोमांटिक ट्रिप प्लान किया है। इतना ही नहीं, निक जोनास ने बुकिंग भी करा ली है। वह प्रियंका को उनके पसंदीदा बीच पर ले जाना चाहते हैं। Picture Credit: Twitter (@indian_celebs)
हॉलिवुड प्रॉजेक्ट्स में बिजी होने की वजह से प्रियंका चोपड़ा काफी टाइम से बॉलिवुड से गायब हैं। वह जल्द ही सलमान की फिल्म भारत में नजर आने वाली हैं। यह 10 बाद होगा जब सलमान और प्रियंका एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों 2007 में सलाम ए इश्क में साथ नजर आए थे।
इससे पहले नागार्जुन कई बॉलिवुड फिल्मों जैसे 'शिवा', 'खुदा गवाह', 'एलओसी-कारगिल', 'अंगारे' और 'जख्म' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 2003 में आई जेपी दत्ता की 'एलओसी कारगिल' में वह आखिरी बार बॉलिवुड फिल्म में दिखे थे। आपको बता दें कि यह दूसरा मौका होगा जब अमिताभ बच्चन और नागार्जुन एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। इससे पहले दोनों फिल्म 'खुदा गवाह' में एक साथ नजर आए थे। नागार्जुन ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर 'ब्रह्मास्त्र' की टीम के साथ क्लिक की गई तस्वीरें पोस्ट की हैं।
sunny Sunday and a fantastic lunch with the #brahmāstra team..we missed you!! @karanjohar https://t.co/g6SSH2KeRY
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) 1531731322000
गौरतलब है कि 'ब्रह्मास्त्र' युवा डायरेक्टर अयान मुखर्जी का महत्वकांक्षी प्रॉजेक्ट है। फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आएंगी। इस फिल्म को करण जौहर प्रड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म अगस्त 2019 में रिलीज होनी है। अभी तक इसकी रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है।
No comments:
Post a Comment