Friday, August 17, 2018

जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, प्रियंका चोपड़ा और निक जॉनस की सगाई की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शनिवार को प्रियंका चोपड़ा निक जॉनस के साथ अपनी सगाई कंफर्म करेंगी। इसके अलावा उनके घर में रोका की रस्म भी पूरी की जाएगी। निक और उनके पैरंट्स पहले ही मुंबई पहुंच चुके हैं।

खबर है कि एंगेजमेंट के लिए प्रियंका के करीबी दोस्तों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। इस फंक्शन में बॉलिवुड के कई दिग्गज सितारों के पहुंचने की उम्मीद है। फैन्स इस मौके पर प्रियंका और निक के आउटफिट को लेकर भी काफी उत्साहित हैं और इस खास मौके का इंतजार कर रहे हैं। इन्हीं खबरों के साथ अब निक और उनके परिवार वालों के भारत पहुंचने का विडियो भी वायरल हो रहा है। देखिए, कैसे निक के भारत आते ही उन्हें कैमरों से घेर लिया गया:

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on



A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


देसी गर्ल के फैन्स की नजरें इस फंक्शन पर टिकी हुई हैं। इससे पहले विदेशी मीडिया के हवाले से प्रियंका और निक की सगाई की खबरें आ चुकी हैं। प्रियंका के हाथों में अंगूठी भी नजर आई थी जिसे वह मीडिया की नजरों से छिपाती नजर आई थीं। बता दें कि प्रियंका सलमान खान स्टारर 'भारत' में लीड ऐक्ट्रेस थीं लेकिन उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी। चर्चा है कि अपनी शादी के लिए उन्होंने यह फिल्म छोड़ी है।

पढ़ें: प्रियंका-निक की एंगेजमेंट में शामिल नहीं होगे ये स्टार्स

priyanka chopra spotted at mumbai airport without engagement ring
कहां गई प्रियंका चोपड़ा की एंगेजमेंट रिंग?
Loading
X

Source : navbharattimes[dot]indiatimes[dot]com

No comments:

Post a Comment