Sunday, August 19, 2018

प्रियंका चोपड़ा की सगाई पार्टी में पहुंचीं ये मशहूर हस्तियां
शनिवार को मुंबई में हुई प्रियंका चोपड़ा की रोका सेरिमनी और पार्टी की हर जगह चर्चा रही। प्रियंका चोपड़ा की इस पार्टी में मुकेश अंबानी से लेकर आलिया भट्ट तक काफी सारी बड़ी हस्तियों ने शिरकत कीं। लेकिन इस फंक्शन में नए कपल के साथ दीपिका पादुकोण नहीं दिखाई दीं जिससे नई चर्चा चल उठी है। कहा जा रहा है कि प्रियंका ने अपनी पार्टी में दीपिका को इन्वाइट ही नहीं किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका हमेशा से प्रियंका के लिए काफी सपॉर्टिव रही हैं और अगर उन्हें इन्वाइट किया जाता तो वह जरूर ऐसे मौके पर उन्हें बधाई देने जातीं। यह भी फैक्ट है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी रिलेशनशिप में हैं और नवंबर में शादी करने जा रहे हैं फिर भी प्रियंका की तरफ से रणवीर को तो इन्वाइट किया गया लेकिन दीपिका का नाम गेस्ट की लिस्ट में था ही नहीं।
   
  • प्रियंका चोपड़ा की सगाई पार्टी में पहुंचीं ये मशहूर हस्तियां

    बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस की सगाई से उनके फैन्स काफी उत्साहित हैं। पारंपरिक रूप से 'रोका' के बाद दोनों ने अपनी सगाई सेलिब्रेट करने के लिए परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के साथ एक शानदार पार्टी की। यहां देखें प्रियंका-निक की सगाई पार्टी में कौन-कौन की हस्तियों से शिरकत की।

  • प्रियंका चोपड़ा की सगाई पार्टी में पहुंचीं ये मशहूर हस्तियां

    पार्टी में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की निक के माता-पिता के साथ यह कैंडिड फोटो क्लिक हुई। चारों काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं।

  • प्रियंका चोपड़ा की सगाई पार्टी में पहुंचीं ये मशहूर हस्तियां

    पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के दादा और निक जोनस के पिता केविन जोनस।

  • प्रियंका चोपड़ा की सगाई पार्टी में पहुंचीं ये मशहूर हस्तियां

    सगाई पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने करीबी दोस्तों के साथ।

  • प्रियंका चोपड़ा की सगाई पार्टी में पहुंचीं ये मशहूर हस्तियां

    परिणीति चोपड़ा अपनी बहन प्रियंका की सगाई को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही थीं।

  • प्रियंका चोपड़ा की सगाई पार्टी में पहुंचीं ये मशहूर हस्तियां

    निक जोनस अपनी मां डेनिस मिलर-जोनस के साथ।

  • प्रियंका चोपड़ा की सगाई पार्टी में पहुंचीं ये मशहूर हस्तियां

    प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा इस खास अंदाज में नजर आईं। वह बेटी की सगाई से बेहद खुश नजर आ रही थीं।

  • प्रियंका चोपड़ा की सगाई पार्टी में पहुंचीं ये मशहूर हस्तियां

    पार्टी में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ब्लैक कलर की इस ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

  • प्रियंका चोपड़ा की सगाई पार्टी में पहुंचीं ये मशहूर हस्तियां

    सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा भी पार्टी में पहुंचे।

  • प्रियंका चोपड़ा की सगाई पार्टी में पहुंचीं ये मशहूर हस्तियां

    उद्योगपति मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी और बेटी ईशा अंबानी के साथ पार्टी में पहुंचे।

  • प्रियंका चोपड़ा की सगाई पार्टी में पहुंचीं ये मशहूर हस्तियां

    बॉलिवुड के मशहूर फिल्म प्रड्यूसर और अभिनेत्री विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर ने भी पार्टी में शिरकत की।

  • प्रियंका चोपड़ा की सगाई पार्टी में पहुंचीं ये मशहूर हस्तियां

    बॉलिवुड डायरेक्टर विशाल भारद्वाज बिल्कुल साधारण अंदाज में प्रियंका-निक की सगाई पार्टी में शामिल हुए।


हालांकि प्रियंका चोपड़ा दीपिका से लगभग 5 साल बड़ी हैं लेकिन दोनों का रिश्ता हमेशा दोस्ती का रहा है। इससे पहले 2014 में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में भी ये दोनों ऐक्ट्रेस एक साथ गई थीं। उस शो में भी ऐसा लगा था कि प्रियंका-दीपिका के बीच अच्छी दोस्ती है। इसीलिए अब इस बात पर काफी ताज्जुब जताया जा रहा है कि आखिर प्रियंका ने दीपिका को अपनी पार्टी में क्यों नहीं बुलाया। खैर, वक्त के साथ ही इसके बारे में पता चलेगा कि आखिर प्रियंका ने ऐसा क्यों किया।
प्रियंका चोपड़ा की सगाई पार्टी में पहुंचीं ये मशहूर हस्तियां
प्रियंका और निक की इंगेजमेंट पार्टी में कौन पहुंचा, देखें
Loading
X

Source : navbharattimes[dot]indiatimes[dot]com

No comments:

Post a Comment