पढ़ेंः प्रियंका और परिणीति ने 'टिप टिप बरसा पानी' पर किया डांस
हाल ही में निक ने प्रियंका और उनके परिवार के साथ मुंबई में डिनर किया। जिस दौरान उन्होंने एक विडियो शेयर किया, जिसमें प्रियंका उनके ओर दौड़ी चली आ रही हैं। यह विडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसके बाद से इन्हें नए हॉट कपल के तौर पर देखा जाने लगा है। अब इन्हें लेकर लेटेस्ट खबर सुनने में आ रही है कि दोनों इस साल जुलाई अंत या अगस्त तक सगाई कर सकते हैं। दरअसल फिल्मफेयर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, निक के प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से मुंबई आकर मिलने के बाद से ही दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में फैसला ले चुके हैं। ऐसे इसके लगभग एक हफ्ते पहले प्रियंका को भी निक के परिवार के साथ उनके कजन की शादी के दौरान घुलते-मिलते देखा गया था। और अब उनकी सगाई की खबर सुनने के बाद यह पक्का हो गया है दोनों इस रिश्ते को लेकर वाकई सीरिअस हैं।
पढ़ेंः निक से डिनर डेट पर मिलकर यह बोली प्रियंका की मां मधु
प्रियंका चोपड़ा का नाम इन दिनों अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में है। (Pics: priyankaonline instagram)
अब खबर है कि दोनों एक-दूसरे के साथ कुछ अच्छे पल गुजारने के लिए गोवा हॉलिडे पर हैं।
सोशल साइट पर परिणीति और प्रियंका चोपड़ा मस्ती करती भी दिख रही हैं, जिसमें दोनों 'टिप टिप बरसा' पर गाती और झूमती दिख रही हैं।
इनकी गोवा हॉलिडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें डिनर डेबल पर प्रियंका, निक के साथ परिणीति और उनके फ्रेंड्स दिख रहे। (pic courtesy: Yogen shah)
यह तस्वीर उस समय की है जब ये लोग गोवा के लिए रवाना हो रहे थे।
पिछले कुछ समय से प्रियंका और निक के अफेयर की खबरें मीडिया में हैं और कहा गया है कि निक ने उन्हें लिव इन में रहने के लिए भी प्रपोज़ किया है।
चर्चा है कि प्रियंका निक से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले उन्हें अपनी मां मधु चोपड़ा से मिलवाने के लिए इंडिया लेकर आई हैं।
No comments:
Post a Comment