
मेहंदी की रस्म की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने निक और प्रियंका की शादी के बाद चोपड़ा और जोनस परिवार के होने पर खुशी जाहिर की है और अपने जीजाजी निक जोनस का परिवार में स्वागत भी किया है। परिणीति ने लिखा है, 'ब्राइड्समेड्स का काम होता है कि वे दुल्हन को खुश रखें और उन्हें किसी बात की दिक्कत न होने दें लेकिन हमें इस बात की ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।
कहते हैं सब्र का फल मीठा होता है। जी हां, अगर आप भी Nickyanka wedding की तस्वीरें देखने के लिए परेशान हो रहे थे तो आपका इंतजार खत्म हुआ। यहां हैं कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें जिनमें आप प्रियंका, उनकी मम्मी और दूल्हे राजा निक जोनस को देसी स्टाइल में डांस करते हुए देखेंगे...(Pics Courtesy: Priyanka Chopra Instagram)
प्रियंका चोपड़ा ने संगीत की बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें उनकी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ निक की फैमिली और फ्रेंड्स नजर आ रहे हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी संगीत सेरिमनी में प्रियंका के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं।
जैसी कि खबरें आ रही थीं, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ डांस परफॉर्मेंस दिया। परफॉर्मेंस के दौरान प्रियंका काफी खुश नजर आ रही थीं।
संगीत के दौरान नीता अंबानी और मुकेश अंबानी भी दिखाई दिए। प्रियंका परफॉर्मेंस देखकर काफी एक्साइटेड नजर आईं।
प्रियंका और निक ने इस शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। तस्वीरें देखकर लग रहा है कि लड़केवाले और लड़कीवालों ने खूब एंज्वॉय किया।
निक के तीनों भाई जो जोनस, केविन जोनस और फ्रैंकी जोनस भी रॉयल और देसी अंदाज में नजर आए। निक के भाइयों ने भी स्टेज परफॉर्मेंस दी।
प्रियंका की होने वाली जेठानी सोफी र्टनर और जो जोनस ने भी जमाया रंग। इंडियन रंग में रंगे प्रियंका के ससुरालवाले।
प्रियंका ने तस्वीरों के साथ खूबसूरत मेसेज भी लिखा जिसमें लिखा था कि दोनों परिवारों के साथ डांस कॉम्पिटीशन और खूब मस्ती हुई।
प्रियंका ने मेसेज में लिखा कि उनकी फैमिली के लोगों ने उनकी लव स्टोरी को डांस परफॉर्मेंस के जरिए बताया। लिखा कि परिवार और दोस्तों के साथ जीवन की शुरुआत करने की यह लाइफ टाइम मेमोरी है।
No comments:
Post a Comment