बुधवार को बेंगलुरु के बाद दीपवीर मुंबई में अपने दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे। रिसेप्शन के लिए जब दीपिका और रणवीर बेंगलुरु में दीपिका के घर पहुंचे तो उनके घर के बाहर फैन्स और पपराजी की भीड़ लग गई। दीपिका ने परिवार के साथ सबका अभिवादन किया।



इससे पहले एयरपोर्ट पर भी नए जोड़े को फैन्स ने घेर लिय़ा था।
दीपिका और रणवीर ने 14-15 नवंबर को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। इस शादी में कुछ बेहद करीबी मेहमान ही आए थे। अपने अन्य दोस्तों के लिए दीपिका और रणवीर भारत में दो रिसेप्शन देंगे।
दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को दिल थामकर देखिए...
मेहंदी की रस्म में दीपिका पादुकोण कुछ यूं सज-धजकर बैठी थीं।
दीपिका और रणवीर ने शादी के लिए साथ में मेहंदी लगवाई। इस मौके पर दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे।
दीपिका और रणवीर अपनी शादी की हर रस्म को खूब एंजॉय कर रहे थे।
संगीत समारोह में रणवीर कुछ यूं मस्त होकर डांस करते हुए नजर आए थे।
तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि यह रणवीर सिंह की जिंदगी का सबसे खास दिन है और खुशी उनके रग-रग में बह रही है।
दीपिका भी इस मौके पर जमकर झूमीं।
दीपवीर की कोंकणी शादी की यह बेहद खास तस्वीर सामने आई है।
अपने 'बाजीराव' को तिलक करती 'मस्तानी'
शादी की रस्म के दौरान आसमान में देखते दीपिका और रणवीर।
कुछ यूं अजाम तक पहुंची दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रेमकहानी।
इन तस्वीरों में दीपिका और रणवीर बिल्कुल 'मेड फॉर ईच अदर' लग रहे हैं।
शादी की रस्मों के दौरान भी रणवीर की मस्ती कम नहीं हुई और दीपिका उनकी इस अदा पर फिदा दिखीं।
शादी के लिए दीपिका यूं दुल्हन बनकर आईं थीं।
रस्मों में इस तरह खुश नजर आए दूल्हा और दुल्हन
फैन्स के लिए इससे खूबसूरत कोई तस्वीर हो सकती है क्या!
दीपिका और रणवीर ने 14 नवंबर को इटली में कोंकणी रीति-रिवाज से शादी की थी।
इसके बाद 15 नवंबर को दोनों ने सिंधी रीति-रिवाज से शादी रचाई थी।
दीपिका ने शादी में यह खास चुनरी ओढ़ी थी। ध्यान से देखिए, चुनरी पर 'सौभाग्यवती भव' लिखा है।
No comments:
Post a Comment