तैमूर के लुक और ड्रेस को लेकर करीना काफी अपडेट रखती हैं। यही वजह है कि छोटे नवाब हमेशा स्टाइलिश अंदाज में नजर आते हैं। इस बार तैमूर अपनी फैशनिस्टा मॉम करीना के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आया। इस दौरान उसका लुक बदला हुआ दिखा।
करीना कपूर हमेशा की तरह पपराजी के सामने कूल अंदाज में दिखीं। वह वाइट टॉप, ग्रे जेगिंग्स और स्पोर्ट्स शूज में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक शेड्स लगाए हुए थे। वहीं तैमूर भी अपनी मॉम की तरह वाइट टी-शर्ट में था। इसे ब्लू जींस शॉर्ट्स के साथ मैच किया गया था।

हालांकि, तैमूर के लुक में खास उसका हेयरस्टाइल था जो बदला हुआ था। कर्ली बालों के साथ अक्सर दिखाई देने वाला तैमूर इस बार शॉर्ट बॉय कट हेयर में दिखाई दिया। इसमें भी वह काफी क्यूट लग रहा था।
पपराजी का आदी हो चुका तैमूर इस दौरान रास्ते में दिखने वाली एक बिल्ली को देख काफी खुश दिखाई दिया। हाल ही में तैमूर की गाय को घास खिलाते एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बता दें कि, नन्हे नवाब तैमूर को जानवर काफी पसंद है। यहां तक कि खिलौनों में भी उसके पास जानवरों के कई टॉयज हैं।
Source : navbharattimes[dot]indiatimes[dot]com
No comments:
Post a Comment